फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रधान ने युवक को गोली मारी, मौत

Thu, 31 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
संजय यादव की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन में प्रधान समेत तीन लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी। युवक की मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की पत्नी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले परिजनों ने पुलिस पर तहरीर से प्रधान का नाम हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में ग्राम पढ़ीन निवासी अनीता देवी ने बताया कि बुधवार रात लगभग 9 बजे वह अपने पति संजय यादव (28) व परिजनों के साथ घर पर थी। तभी ग्राम प्रधान रजपाल सिंह पुत्र श्रीराम, पिंटू पुत्र राढ़ीलाल व चल्लन पुत्र मुकुट सिंह उसके घर में घुस आए। ग्राम प्रधान रजपाल सिंह हाथों में तमंचा लिए थे, जबकि पिंटू सरिया व चल्लन लाठी लिए थे। रजपाल सिंह ने गाली-गलौज करते हुए चुनाव में गड़बड़ी करने की बात कह रहे थे। इसके बाद ये लोग संजय को घसीटते हुए छत पर लाए।  जहां रजपाल ने संजय को गोली मार दी। मौके पर ही संजय की मौत हो गई।.

इधर आरोप है कि अनीता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज न करके कोतवाली इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने मनमाफिक तरीके से रात में ही संजय के चाचा बलवंत सिंह से तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन


इसमें प्रधान रजपाल सिंह को बचाते हुए ग्राम पढ़ीन निवासी पिंटू गौतम व संजीव उर्फ सोनू गौतम पुत्रगण राणी लाल व चल्लन यादव उर्फ राजेंद्र सिंह यादव पुत्र मुकुट सिंह के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था।  गुरुवार सुबह जब कोतवाली पहुंचे परिजनों को जब यह पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में  मामला एसपी नागेश्वर सिंह के संज्ञान में पहुंचा। फिर उनके निर्देश पर इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने पीड़ितों से दूसरी तहरीर ली।

इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि दूसरी तहरीर मिल गई है। इसमें जांच के दौरान दर्ज होने से छूट गए प्रधान के नाम को शामिल कर लिया है। उधर, पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें