फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले में सात नामजद 25 अज्ञात पर मामला दर्ज

Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
पुलिस पर हमले में सात नामजद 25 अज्ञात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने व धमकी देने के मामले में सात नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट थाने के एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा में रविवार देर शाम मस्जिद के पास झाड़ियों में जुआ का फड़ लगे होने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। मौके पर पुलिस ने जुआरियों को पकड़ लिया लेकिन जब पुलिस जुआरियों को ले जाने लगी तभी मौके पर मौजूद  एक युवक ने अपने को हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बता पुलिस को जुआरियों को छोड़ने को कहा। मना करने पर कुछ लोगों ने जुआरियों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और जुआरियों को छुड़ा ले गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को लौटना पड़ा।  पुलिस टीम पर पथराव की जानकारी मिलते ही सीओ भास्कर वर्मा थाना अछल्दा पहुंचे। छापामारी में पुलिस ने मौके से करीब 81 हजार 770 रुपये, 7 मोबाइल और 8 ताश की गड्डी बरामद की थी।
मामले में थाना के एसआई पप्पू सिंह द्वारा 7 नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों पर पुलिस पार्टी को जान से मारने की धमकी देने, पुलिस टीम पर हमला करवाना, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा हुड़दंग मचाने में अंकुल ठाकुर, सिंटू पुत्रगण ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, पारुल, दीपक कुमार, पप्पू ठाकुर, गोलू चौहान निवासी पुराना अछल्दा एवं शेरू भदौरिया निवासी बघईपुर सहित 20 से 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।  इस संबंध में सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें