फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय दो वाहन चोर दबोचे

Thu, 15 Sep 2016 12:16 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से बरामद चार बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार सुबह शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइकों को बरामद किया। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक शातिर अपराधी हैं। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में चेकिंग के दौरान दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। इस दौरान पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अजीतमल उर्फ बबलू राजावत पिता राजकुमार राजावत निवासी ग्राम फतेहपुरा बकेवर इटावा व सुनील यादव उर्फ अवनीश पुत्र जसवंत सिंह निवासी मडैया यादवान थाना बकेवर इटावा बताया। आरोपियों के पास मिली दो बाइकाें के अलावा उनकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकों को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बरामद चार बाइकों में एक काले रंग की व एक लाल रंग की अपाचे, एक हीरो स्पलेंडर व एक डिस्कवर बाइक बरामद हुई हैं।


एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक शातिर अपराधी हैं। इनका काम एकांत में खड़ी बाइकों में मास्टर चाबी लगाकर या लॉक तोड़कर उन्हें चोरी करने का था। इस पर पर इटावा के थाना जसवंतनगर में दस्यु उन्मूलन, हत्या का प्रयास सहित चार मामले, ग्वालियर मध्य प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस टीम के इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, एसआई पवन कुमार पांडेय, एचसी महेश सिंह, सिपाही सुरेश चंद्र, सुबदीश को 2500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें