क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में एक किसान के खेत पर कटी रखी धान की फसल में आग लग गई। किसान दौड़े और मशक्कत कर आग पर काबू पाते मगर तब तक एक एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
गांव बिहारीपुर निवासी किसान शिवकांत ने खेत पर धान की फसल काट कर मढ़ाई के लिए रखी थी। एक एकड़ धान की फसल में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने एकदम विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों पर अन्य किसानों की भी फसल रखी थी। यह देख सभी किसान आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक शिवकांत की एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
किसान का परिवार भी मौके पर आ गया। फसल की बर्बादी देख वह गमगीन होकर बैठा रहा। पीड़ित ने पुलिस व लेखपाल को सूचना। किसानों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।