नई दिल्ली। औरैया के नगलाटीका सबलपुर निवासी युवक की दिल्ली के बेगमपुरवा इलाके में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह काफी समय से बेगमपुरवा में रहता था और वहीं दुकान किए थे।
औरैया जिले के नगला टीका सबलपुर निवासी हरिओम उर्फ राजू (26) इलाके में ही परचून की दुकान किए था। परिवार में मां, दो भाई और एक बहन है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर लौट रहा था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। चाकुओं से गोदकर उसे घायल कर दिया। रामरतन शोर मचाकर कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़े तो वे भाग निकले। हरिओम की गर्दन, हाथ, पेट और छाती पर चाकू के जख्म थे। पिता ने अन्य लोगों की मदद से उसे पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामरतन के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।