फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़त में एक की मौत, चार घायल

Thu, 25 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बेला-बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड़ के सामने दो बाइकों की भिडंत में एक ग्रमीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। गुरुवार की रात लगभग 8:15 बजे मोहल्ला महावीर नगर भरथना जिला इटावा निवासी कुल्लन वर्मा (52) पुत्र छोटेलाल बाइक से अपनी पुत्री कीर्ति वर्मा (20) व रिश्तेदार की पुत्री बेला निवासी रिचा वर्मा (18) पुत्री रुपेंद्र को लेकर बेला रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक बेला-बिधूना मार्ग स्थित ग्राम कैथावा मोड़ के सामने पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। कुल्लन वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों लड़कियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दूसरी बाइक सवार धतानी थाना इंदरगढ़ कन्नौज निवासी शैलेंद्र सिंह (35) पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह, इंदिरा नगर थाना बकेवर निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकों से हुई भिडंत के बाद चीख पुकार सुन लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होंने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बाइक सवार शैलेंद्र व सुशीला को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी की। बाइक भिडंत की हुई दुर्घटना में कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें