फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी

Sat, 14 May 2016 11:47 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली के चंद कदम दूरी पर बीते दिनों सीआपीएफ जवान के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। जबकि पुलिस ने घायल जवान के लिखित बयान ले चुकी है। लेकिन पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी तहरीर का इंतजार कर रही है। जबकि उच्चाधिकारियों के सख्त आदेश हैं कि घटना के तत्काल बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। पुलिस सीआरपीएफ जवान की मोबाइल लोकेशन को लेकिन ही पूरी जांच कर रही है। अन्य पहलुओं पर गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के चर्चित सीआरपीएफ जवान के साथ पिटाई किए जाने के बाद एक लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज न होना शहर में चर्चा का विषय है। इतने बड़े मामले को भी पुलिस हल्के में ले रही है। सीआरपीएफ जवान धर्म सिंह के मोबाइल की लोकेशन शहर में न मिलने पर पुलिस की पूरी जांच हो रही है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की जगह जवान पर ही सवालिया निशान उठा रही है।

सीआरपीएफ जवान की मानें तो उसने बदमाशों से संघर्ष किया, जिसमें बदमाशों ने उसे चाकुओं से गोदा। इसके बाद भी पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की ओर से तहरीर दिए जाने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें