फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर बनते देख ग्रामीण भड़के किया हंगामा

Fri, 15 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
जाम लगाए महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुधवार को इंडियन आयल तिराहे पर एक युवक की मौत हो गई थी। हादसों से बचने के लिए गुरुवार को इंडियन आयल तिराहे के पास डिवाइडर निर्माण कराया जा रहा था। डिवाइडर बनता देख दयालपुर के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने डिवाइडर को तोड़ते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके अलावा आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर फंसे वाहनों पर पथराव भी किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की सूचना पर पहुंचे एएसपी, एसडीएम, सीओ, सदर कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को ओवरब्रिज बनवाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


इंडियन आयल तिराहे के पास बुधवार को सड़क हादसे में कानपुर देहात के बैजामऊ निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार को इंडियन आयल तिराहे पर डिवाइडर बनवाया जा रहा था। वहीं लोगों के निकलने में परेशानी देखकर दयालपुर गांव के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन डिवाइडर तोड़ दिया और पुलिस चौकी पर रखी बैरीकेटिंग व पत्थर सड़क पर डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने इंडियन आयल तिराहे पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जाम के बावजूद वाहन गुजरते देख ग्रामीणों ने दो-तीन वाहनों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ भी की। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सुभाष अत्री, कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक लगे रहे जाम के बाद एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को ओवरब्रिज बनवाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस संबंध मे एएसपी विपुल कुमार ने बताया कि ग्रामीण ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग की जानकारी हाईवे प्रशासन व उच्चाधिकारियों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें