फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर अधेड़ की हत्या

Sun, 20 Mar 2016 12:01 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोती मृतक की पत्नी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा ज्वाला प्रसाद में रासलीला देखने गए अधेड़ की चाकू  से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने मृतक का शव खेत में देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के भाई ने चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नवादा ज्वाला प्रसाद निवासी रामऔतार (53) पुत्र सुखलाल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद गांव में चल रही रासलीला देखने गया था। जब देर रात तक रामऔतार घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कमला देवी पत्नी रज्जन बाबू दुबे के खेत में रामऔतार का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों में पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिए जाने की चर्चा है।

सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा व अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने मामले की छानबीन की। मृतक के पास से पुलिस ने एक छुरी बरामद की है। हत्या के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है। इधर मृतक के परिजनों ने एसपी को घटनास्थल पर बुलाए जाने की मांग की, लेकिन सीओ सिटी व थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।  मृतक के भाई रामनरेश ने अन्नू पुत्र बेंचेलाल, शिववीर, वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी नवादा ज्वाला प्रसाद व लाल सिंह निवासी अजीतमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने बताया कि चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें