फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में उतरा करंट, व्यवसायी की मौत

Wed, 28 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घनश्याम की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 किशनी रोड पर एक टेंट हाउस के पास लगे बिजली के खंभे में मंगलवार को करंट उतर आया। करंट ने पास खड़े टेंट मालिक को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग टेंट मालिक को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम व सीओ भी अस्पताल पहुंचे। इधर, घटना के बाद से व्यापारियों में बिजली अधिकारियों के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी घनश्याम उर्फ राजू(32) पुत्र अहिवरन सिंह किशनी रोड पर पाल टेंट हाउस की दुकान है। टेंट हाउस के पास ही बिजली पोल लगा है। मंगलवार को घनश्याम पोल के पास खडे़ होकर किसी से बात कर रहा था। बातचीत के दौरान घनश्याम का हाथ पोल पर पड़ गया। इसी दौरान पोल पर उतरे करंट ने घनश्याम को चपेट में ले लिया। चीख के साथ घनश्याम सड़क पर गिर गया। लोगों ने देखा तो वह दौड़ पड़े और उसे आनन फानन में सीएचसी ले गए। सीएचसी में डाक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ लालता प्रसाद शुक्ल तथा कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें