कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बा में एक युवक ने पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। घटना जब परिजनों को पता चली तो वह उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपी युवक के परिजन भी पहुंच गए और बाद में दोनों पक्षों ने लोक लाज के कारण समझौता कर लिया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने मोहल्ले के ही पांच साल के मासूम को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया।
परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले के लग भी जमा हो गए। आरोपी युवक के परिजन भी आ गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा। मोहल्ले के लोग भी दोनों पक्षों को समझाने में लगे थे। दोपहर बाद लोक लाज के भय से बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। लेकिन लड़के के पिता ने लिखकर दिया है कि उसके पुत्र के साथ कुछ नहीं हुआ और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।