फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर की गोलक से उड़ाए दस हजार

Thu, 06 Oct 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट में घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुई और पट्टी लेने के बहाने मेडिकल स्टोर आए तीन टप्पेबाजों ने गोलक से दस हजार रुपये पार कर दिए। जबकि मेडिकल स्टोर थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था। दुकानदार शोर मचाता उससे पहले ही युवक फरार हो गए। दुकानदार ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


सराय बाजार में हरी मोहन पोरवाल का हरि मेडिकल स्टोर है। दोपहर करीब दो बजे अपाचे बाइक से तीन युवक आए। उसमें दो युवक बाइक पर ही बैठे रहे। एक युवक दुकानदार मोहन के पास आया और उसने बड़ी कॉटन बैंडेज मांगी। इस पर मोहन दुकान में अंदर लेने चले गए। इसी बीच उस युवक ने काउंटर की गोलक खोलकर उसमें रखे दस हजार रुपये निकाल लिए। तीनों युवक बाइक से फरार हो गए। जब मोहन बाहर निकला तो युवक गायब था।

मोहन ने शक होने पर गोलक खोली तो उसमें रखे दस हजार गायब थे। इस पर उसने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई और पूछताछ की। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि वह युवकों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें