फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 30 Sep 2016 10:37 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
विवाहिता को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने इलाज के अभाव में नवजात की मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता रूबी पुत्री नाथूराम ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 माह पहले सैनिक कालोनी निवासी चरन सिंह निषाद से हुई थी। उनके पिता ने दानदहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। 16 माह बाद उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि उसकी नवजात बच्ची की देखरेख के अभाव में तबियत खराब हो गई। ससुरालियों ने उसके उपचार पर ध्यान नहीं दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

29 सितंबर को शाम सात बजे उसके पति चरन सिंह निषाद, सास धनवंती, जेठ पप्पू, जेठानी सरस्वती, ननद कुंती व नीलम ने उससे प्लाट व 50 हजार रूपये नकद देने का दबाव बनाया। मना करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें