फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में अधेड़ की हालत बिगड़ी

Mon, 27 Jun 2016 11:45 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी सैलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कखावतू निवासी एक अधेड़ को फर्जी बैनामा के मामले में पुलिस ने तीन दिन से हिरासत में रखा था। सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने अधेड़ को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन


ग्राम कखावतू निवासी राम किशोर पर पिछले दिनों फर्जी कागजात लगाकर एक प्लाट का बैनामा कराए जाने का मामला सदर कोतवाली में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एसआई धर्मेंद्र कुमार ने अभियुक्त रामकिशोर को तीन दिन पहले कखावतू स्थित घर से दिबियापुर थाने में पूछताछ के लिए ले गए थे। सोमवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर पुलिस कर्मी उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया।

आराम न मिलने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर आरोप लगाया है। सीओ सिटी सुभाष अत्री ने हिरासत में आए अधेड़ की तबियत खराब होने की बात स्वीकारते हुए पिटाई की बात को खारिज किया है। कहा कि अगर पिटाई की होती तो मेडिकल जांच में आ जाती। वहीं उन्होंने बताया कि अधेड़ की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात पर कहा कि पीड़ित के कहने पर कि उसका उपचार पहले भी वहां चलता रहा है। फिलहाल अधेड़ की तबियत ज्यादा खराब होते देख उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें