फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर लूटा, चालक को बंधक बना खेत में फेंका

Thu, 09 Mar 2017 11:55 PM IST
औरैया
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता लोडर मालिक जीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुटेरे चालक को बंधक बनाकर खेत में फेंकने के बाद लोडर लेकर  फरार हो गए। कोतवाली पहुंचे चालक व लोडर मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देरशाम चालक से पुलिस ने पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन लोडर मालिक को दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर चालक पिंटू उर्फ अरविंद कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गढ़ाकास्दा भरेह इटावा को लेकर लोडर मालिक जीत सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह हाल निवास ब्रह्मनगर, औरैया कोतवाली पहुंचे। लोडर मालिक जीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बुधवार को दो युवकों ने उरई ले जाने के लिए लोडर बुक कराया था। दोनों युवकों ने उरई से डीजे वापस लाने की बात कही थी।

चालक ने बताया कि वह डीजे लेकर लौट रहे थे। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे वापसी में एक होटल पर खाना खाया। वह औरैया आने लगा। रास्ते में युवकों ने शाह गांव के मोड़ के पास लोडर रुकवाया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने हाथ पैर बांधकर गेहूं के खेत में फेंक दिया। यह लोडर लूटकर भाग गए। राहगीरों ने मुक्त कराया। इसके बाद लोडर मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने लोडर चालक  से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोडर लुटेरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें