फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने युवक को गंजा कर घुमाया

Sat, 21 May 2016 11:32 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने युवकों पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वकील के भाई से मारपीट का आरोपी युवक शनिवार को कचहरी पहुंचा तो वकीलों ने उसे धर दबोचा और गंजा कर भरी कचहरी घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे वकीलों के चंगुल से छुड़ाई और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


शहर के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी नीरज सोनी और वकील मनोज तिवारी के भाई सुनील तिवारी के बीच 14 मई को मारपीट हो गई थी। इस मामले में वकील के भाई सुनील तिवारी ने नीरज सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को नीरज सोनी कचहरी पहुंचा, जहां वकील मनोज तिवारी ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ नीरज की पिटाई की। इसके बाद उसे गंजा कर कचहरी में घुमाया। घटना की जानकारी पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने युवक को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया।

इसके बाद कोतवाली ले गए। देर शाम तक इस मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक को गंजा करने का मामला गंभीर है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। युवक कोतवाली में है। मामले की जांच चल रही है। दूसरी तरफ पूछताछ के दौरान नीरज सोनी ने बताया कि उसने वकील सुनील तिवारी के भाई को ब्याज पर रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
वकीलों का कृत्य निंदनीय है। इसमें नए वकील ज्यादा था। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। एसोसिएशन की बैठक के बाद ऐसे लोगों को नोटिस दिया जाएगा।
सुरेंद्र नाथ शुक्ला
अध्यक्ष
बार एसोसिएशन

पीड़ित ने किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस युवक को पीटने और गंजा करने वालों को चिन्हित कर रही है।
अतुल शर्मा
एसपी औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें