तालबेहट (ललितपुर)। दो ट्रक चालकों में हैदराबाद में हुए विवाद का बदला लेने के लिए एक ट्रक चालक की दूसरे ट्रक चालक और उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक चालक अमरजीत सिंह पुत्र निखेल सिंह निवासी रानी विलाहा थाना मरहाली जिला तरनतारन पंजाब ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह ट्रक क्रमांक यूपी 40 एम 9757 का चालक है।
एचपीआर कंपनी हैदराबाद में ट्रक में माल भरने के विवाद को लेकर आरसीआई कंपनी के चालक मुलायम सिंह निवासी कडेसरा कलां तालबेहट से उसका विवाद हो गया था। शनिवार को सुबह जब वह कडे़सरा कलां से गुजर रहा था, उसी समय मुलायम सिंह और उसके भतीजे ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी तथा गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मुलायम सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।