फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली पर उड़ेल दिया केरोसिन

Sun, 23 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोतवाली में न्याय की गुहार लगाती रजिया खान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास परिषद निवासी युवती ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर अपने बहनोई पर मिट्टी का तेल डालकर मारने का प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस हिरासत में बहनोई ने इन आरोपों को गलत बताया है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  तहरीर में आवास विकास कालोनी निवासी रजिया खान पुत्री स्व.अब्दुल हमीद खान ने बताया कि उसके बहनोई मझपुर्वा थाना गुरसहायगंज निवासी मोनिस सिद्दीकी ने उसकी बहन रेहाना बेगम को दहेज न देने पर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


औरैया कचहरी में दहेज का मुकदमा चल रहा है।  तनाव के चलते उसकी बहन को लकवा मार गया। बताया कि उसके बहनोई की ओर से मुकदमे को वापस लिए जाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे वह व उसकी बहन अपने घर में थे। तभी मोनिस सिद्दीकी अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से घर पर पहुंचा। घर में मौजूद उसे और उसकी बहन को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगा। उसने विरोध किया तो मोनिस ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

मिट्टी का तेल ऊपर डाले जाने के चलते उसकी अपने बहनोई से खींचातानी भी हुई। तभी उसकी बहन ने यूपी 100 को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बहनोई सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। इधर, कोतवाली में मौजूद मोनिस सिद्द्ीकी ने बताया कि वह मुंबई से घर आए हुए थे। जहां से बच्चों से मिलने का मन होने के कारण दोस्त की कार से औरैया आए थे। उसकी साली ने उसे फंसाने के लिए खुद ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला है। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें