फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सवारी के बैग से चोरी की कोशिश

Wed, 04 Jan 2017 11:45 PM IST
औरैया
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की दोपहर औरैया डिपो की रोडवेज बस इटावा से सवारियां लेकर औरैया जा रही थी। बस में कुछ अराजकतत्व बकेवर का टिकट लेकर बैठ गए। इन्होंने रास्ते में एक सवारी के बैग से सामान पार करने की कोशिश की।  लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। चालक ने अजीतमल कोतवाली में बस खड़ी कर दी। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बस में बैठे अराजकतत्वाें ने सवारियों के सामान को पार करने का प्रयास किया। बस में कुछ लोगाें के संदिग्ध लगने पर सवारियां सचेत हो गईं। इसी दौरान एक युवक ने एक सवारी के झोले से बैग पार करने का प्रयास किया। इस पर लोगों की नजर पड़ गई। इन्होंने युवक को पकड़ लिया। ड्राइवर अजीतमल में बस को कोतवाली की ओर मोड़ने लगा। तभी दो बदमाश बस से उतरकर भाग गए। पकड़े गए शातिर ने अपना नाम आसिफ  पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी नगरिया, अछल्दा बताया।

 बस में चोरों के होने की जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक मामले को गंभीरता से ही नहीं लिया। तभी कोेतवाली प्रभारी संजय मिश्रा के संज्ञान में मामला पहुंचा। इस बीच जिस व्यक्ति  के बैग से सामान चोरी की कोशिश की गई, वह कोतवाली से चला गया। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद रोडवेज बस औरैया के लिए रवाना हो सकी। सवारियों ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति इटावा से बस में बैठा था। वह भीखेपुर जाने की बात कह रहा था। पुलिस के चक्कर से बचने के लिए वह चला गया। कोेतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें