फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की पायल देने वाले ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Feb 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैठे समाज कल्याण अधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 दुल्हनों को तोहफे में लोहे के पायल व बिछिया देने के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कोतवाली में इटावा के ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिला प्रशासन की जांच में पायल और बिछिया गिलट की निकली हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से शहर के एक विद्यालय में 18 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 जोड़ों की शादी कराई गई थी। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से दुल्हनों कोे पायल व बिछिया उपहार स्वरूप दिए गए थे। मंगलवार को पायल एवं बिछिया नकली देने का खुलासा तब हुआ जब छह दुल्हनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के समक्ष इसकी शिकायत की।

डीएम श्रीकांत मिश्रा के आदेश पर बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी ने कोतवाली पहुंचकर ई-टेंडर से सामान उपलब्ध कराने वाली इटावा की फर्म सेवाकली मैमर्स जनसेवा खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ई-टेंडरिंग के मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। ठेकेदार संजीव अग्रवाल है। इसके अलावा संबंधित संस्था के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पूरे दिन कलक्ट्रेट में मचा रहा हड़कंप
खबर छपने के बाद शासन से लेकर मंत्रियों तक के फोन अफसरों के पास आने से कलक्ट्रेट में हड़कंप मचा रहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी से लेकर कई अधिकारी मुख्यालय पर न होकर मामले को लेकर अलग बैठक कर रहे थे। दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें