औरैया। सास-बहू के बीच हुए झगड़े में बहू अपने किराए के कमरे में ताला डालकर अपने मायके चली गई। इधर सास जब सामान लेने पहुंची तो मकान मालिक ने ताला खोलने नहीं दिया, साथ ही कहा कि जब तक उसका किराया नहीं मिल जाता वह ताला खोलने नहीं देंगे। महिला ने जिले के अफसरों से इस मामले की शिकायत कर ताला खुलवाकर सामान दिलवाए जाने की मांग की है।
महिला रेनू शुक्ला पत्नी प्रदीप शुक्ला निवासी कैंजरी थाना दिबियापुर ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहू उपासना बाजपेयी निवासी सिठ
मरा कानपुर देहात अपने पति यानी मेरे पुत्र शिवम शुक्ला के साथ औरैया के पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में सोनी पाल के मकान में किराए पर रहती है। जिसमे गृहस्थी का सब सामान रखा था। बाद में बहू से उसका विवाद हो गया। बहू कमरे में ताला डालकर मायके चली गई। जब वह अपना सामान लेने सोनी पाल के यहां आई तो उसमें ताला बंद देख मकान मालकिन से ताला खुलवाने पर सामान देने को कहा, लेकिन सोनी पाल ने सामान न देकर पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रमोद शर्मा ने भी कहा कि बहू उपासना ने ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसलिए कमरे में रखे सामान की रखवाली मकान मालकिन की देखरेख में है। जब तक मुकदमे का फैसला नहीं हो जाता तब तक समान नहीं मिलेगा। इस मामले में औरैया पुलिस ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।