फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रहे, चोरों ने नगदी-जेवर उड़ाए

Tue, 07 Aug 2018 12:04 AM IST
घरवाले सोते रहे, चोरों ने नगदी-जेवर उड़ाए
विज्ञापन
घर की खुली पड़ी अलमारी दिखाता मकान मालिक और खाली पड़े बक्से। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
  अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौरा नवलपुर में रविवार की रात चोरों ने एक मकान से चोरों ने अलमारी और बक्सों में रखे जेवर समेत 47 हजार रुपये पार कर दिए। चोरी गए जेवर की कीमत तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बिजली न होने की वजह से पूरा परिवार छत सो रहा था। सुबह आंख खुलने पर जब परिवार के लोग नीचे उतरकर आए तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
  कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौरा नवलपुर निवासी विपिन तिवारी पुत्र श्यामबाबू तिवारी एलआईसी में काम करते हैं। वह यहां गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। रविवार की रात बिजली न होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने के लिए चले गए। रात में चोर घर में बरामदे में पड़े तख्त को दीवार से सटाकर छत पर जीने की कुंडी खोलकर घर में प्रवेश कर गए। अंदर जाकर उन्होंने अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, तीन जंजीर, सोने की अंगूठी आदि जेवर जिनकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है, साथ ही 47 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह विपिन की मां जागीं। उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे तो माथा ठनका। नीचे उतरीं तो घर की अस्त-व्यस्त हालत देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल बलराज शाही ने जांच पड़ताल की। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। उन्होंने चोरी का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें