फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला, मौत

Thu, 22 Jun 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अमित की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव मिर्जापुर में मंगलवार रात शराब पीकर आए एक युवक ने हंगामा काटा तो पिता ने डांटकर घर से निकाल दिया। युवक पास के सामुदायिक केंद्र में जाकर लेट गया। सुबह उसका शव बरगद के पेड़ पर झूलता मिला। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की ऊंचा चौकी के अंतर्गत गांव मिर्जापुर निवासी प्रदीप कुमार दोहरे मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करता है। प्रदीप का बेटा अमित(23) भी मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। बीते दिनों से वह शराब का लती हो गया। इसको लेकर घर में रोज लड़ाई झगड़ा होते थे। मंगलवार रात भी अमित शराब पीकर घर आया तो प्रदीप ने उसको डांट दिया। इससे उत्तेजित होकर अमित ने घर के बाहर रखी कुटी मशीन उलट दी। इस पर पिता ने उसे घर से निकाल दिया। वह पास में ही स्थित सामुदायिक केंद्र में जाकर सो गया।

घरवालों ने उसे रात में सोते हुए देखा और घर चले आए। इसी बीच अमित बरगद के पेड़ में फंदा बनाकर झूल गया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण उठे तो बरगद के पेड़ पर अमित का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। गांव में हड़कंप मच गया। परिजन रोते बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमित की मौत से घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें