फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
रंजिश में दबंगों ने एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुखुर्द का है। घायलावस्था में बिधूना कोतवाली पहुंचे गांव निवासी सोनू पुत्र सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी राजेश पुत्र लोकनाथ उससे रंजिश मानते हैं। इसके चलते आए दिन गाली गलौज करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी राजेश ने गाली गलौज की। विरोध करने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने आए। तब हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कोतवाली में तहरीर देने के बाद घायल को परिवारीजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि  तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें