फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल के ठेका कर्मी को अगवा करने का प्रयास

Tue, 20 Dec 2016 11:32 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
दिबियापुर थाने में सपा नेताओं के साथ पहुंच आपबीती सुनाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेल पाता में काम करा रही ठेका कंपनी के दो कर्मियों को ड्यूटी पर जाते समय मंगलवार को कुछ दबंगों ने अगवा कर लिया। बाद में पुलिस के पीछा करने पर आरोपी छोड़कर भाग गए। कर्मियों ने दिबियापुर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


उमेश पुत्र रामसेवक निवासी शाहबाद थाना शफीपुर जनपद उन्नाव व कृष्णा तिवारी पुत्र दिनेश चंद्र तिवारी ग्राम जैमलपुर बकेवर इटावा ने बताया कि वह लोग गेल के पाता संयत्र में काम करा रही कैंबोड कंपनी में काम करते हैं। वह दिबियापुर स्थित राघव होटल में रहते हैं। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ बोलेरो से ड्यूटी के लिये पाता प्लांट जा रहे थे। उनकी कार फफूंद चौराहे के आगे जीजीआईसी के सामने पहुंची। तभी पीछे से एक स्कार्पियों व दो बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन लोग आ गए।

उन्होनें कार को रोक लिया और गुंडा टैक्स अभी तक न पहुंचाने की बात कही। इसके बाद उन दोनों को अपनी कार में जबरन बैठा लिया। वह औरैया की ओर चलने लगे। इस बीच उनके साथियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की जीप पीछे देख आरोपियों ने उन दोनों को रास्ते में ही उतार दिया। साथ ही धमकी दी कि चार लाख रुपये भिजवा देना। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इधर, कर्मियों के पक्ष में पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख भाग्यनगर विनय यादव एवं युवा सपा नेता गौरव यादव ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें