फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

Sun, 14 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव सराय विहारी दास के पास बाईपास तिराहे पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर स्थित बाईपास तिराहे पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसमें दिबियापुर की तरफ  से बाइक से आए राधाकृष्ण पुत्र दुर्गा प्रसाद व उनकी पत्नी सुषमा देवी व पुत्री  रीता निवासी विहारीपुर पिपरोली थाना बेला तथा दूसरी बाइक सवार मोनू पुत्र रमेश चंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि तीसरी एक बाइक के कट मारने से दोनोें बाइकें भिड़ीं, जबकि कट मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला। आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और घायलों को उठाया। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई और घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें