फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम
विज्ञापन
बीजलपुर(औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के यमुना नदी में डूबकर हुई युवक की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अयाना निवासी शिवेंद्र पुत्र रामजी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 मई को गांव में भागवत कथा चल रही थी। उसका पुत्र नृपेंद्र उर्फ किशन घर पर था। भागवत के अंतिम दिन फूलडोर यमुना नदी पर ले जाई जा रही थी।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के अंकित उर्फ सत्यम, अखिलेश उर्फ लल्लू, अमरेश कुमार, सरोज कुमार व राज किशोर उसके घर आए और उसे फूलडोर में शामिल होने के लिए ले गए। जब सभी लोग यमुना नदी पहुंचे तो पांचों ने उसके पुत्र नृपेंद्र के साथ मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में उसे यमुना नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र के शव पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें