फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी लवी का पता नहीं

Tue, 08 Mar 2016 11:39 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Missing - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहियापुर में पांच दिन पहले गायब हुई छह वर्षीय बालिका का अभी पता नहीं लग पाया था कि एक बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या हो गई। बच्चियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने में जिले की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। लवी के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम लोहियापुर निवासी चंदन कुमार की छह वर्षीय बालिका लवी तीन मार्च की दोपहर घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गई थी। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी छह वर्षीय लवी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। आखिर किसी पुरानी रंजिश के चलते तो लवी का अपहरण नहीं किया गया, कहीं बलि चढ़ाए जाने के उद्देश्य से तो उसका अपहरण नहीं किया गया।

इन सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में एएसपी विपुल कुमार ने बताया कि छह वर्षीय बालिका के लापता होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस छानबीन में जुटी है। कुछ पुख्ता सुबूत मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


एक एसओ पर दो जिम्मेदारी
औरैया। जिले की सबसे महत्वपूर्ण सदर कोतवाली औरैया की जिम्मेदारी एसओ नन्हेलाल यादव के कंधाें पर है। इसके अलावा स्वाट टीम का भी प्रभार उन्हीं के हाथों में है। कहीं ऐसा तो नहीं अधिक बोझ के कारण कोतवाली प्रभारी घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें