फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में गोली चली, बच्चा घायल

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घायल मुहम्मद शादाब - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
उमरी गांव में रविवार रात दो युवकों की कहासुनी के बाद चली गोली से जूनियर डिवीजन मजिस्ट्रेट के पेशकार का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में पेशकार एवं एक युवक बाल बाल बच गया। घटना के बाद भाग रहे आरोपी युवक को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव उमरी के संजीव पुत्र जयप्रकाश राजपूत की गांव के ही रामसिया निषाद के घर आए कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच एक युवक ने संजीव के ऊपर फायर कर दी। पास में खड़े जूनियर डिवीजन मसिस्ट्रेट के पेशकार मुहम्मद शकील पुत्र रियासत खां निवासी उमरी एवं संजीव नीचे बैठ गए। इस पर गोली संजीव एवं शकील को न लगकर पास ही मकान में खड़े शकील के भतीजे 10 वर्षीय मोहम्मद शादाब पुत्र मुहम्मद शलीम की बांह में जाकर लग गई। बच्चे को गोली लगने से गांव में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी को मय तमंचे के पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

सीओ सुभाष अत्री एवं थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। पकड़े गए युवक को थाना पुलिस अपने साथ ले आई। पकड़े गए युवक के साथियों को पकड़ने के लिए रामसिया के मकान की पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की। परंतु कोई भी अंदर नहीं मिला। मुहम्मद शकील ने बताया कि रामसिया निषाद के घर काफी दिनों से रुके एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने दिबियापुर में पकड़ लिया था। संजीव ने ही उस युवक को बचाया था। मोटरसाइकिल चोर के साथियों ने समझा कि संजीव ने उस युवक के साथ मारपीट की है। इसी के चलते संजीव पर फायरिंग की गई। पकड़े गए युवक का नाम विक्रम पुत्र रामबाबू निवासी बिधूना बताया जा रहा है। सीओ सुभाष अत्री का कहना है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके दो साथियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें