फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के लिए भाइयों में चले लाठी-डंडे

Fri, 09 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
थाने में मौजूद घायल भाई एवं रिश्तेदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम कनमऊ में जमीन के बंटवारे के विवाद में भाइयों में लाठी-डंडे चले। इसमें तीनों भाइयों समेत चार लोग घायल हुए हैं। चारों को शांतिभंग में पुलिस ने पकड़कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहीं ग्राम परसाद पुर्वा एवं सेहुद में आपसी विवाद में चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कनमऊ में जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाई आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीनों भाई विजय कुमार, अजय कुमार एवं राम घायल हो गए। एक भाई की तरफ से आए उसके रिश्तेदार छोटेलाल निवासी पढ़ीन औरैया से भी मारपीट की गई। इससे वह भी घायल हो गया। चारों घायलों का दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में चारों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया। इधर, ग्राम परसाद पुर्वा में झगड़ रहे विवेक कुमार, रविंद्र कुमार के साथ ग्राम सेहुद के राहुल एवं दिलीप को भी शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें