फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई महिला से दुष्कर्म

Sun, 26 Feb 2017 11:54 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
gangrape - फोटो : The Sun
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच गई महिला को एक युवक ने सरसों के खेत में खींच लिया। बाद में मुंह में कपड़ा बांधकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। उसने साथ गई लड़की पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू  कर दी है।  
विज्ञापन



एरवाकटरा क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट कराई। बताया कि उसकी पत्नी रविवार शाम गांव की एक युवती के साथ शौचक्रिया के लिए गई थी। सरसों के खेत में पहले से ही घात लगाये बैठे गांव के मोहित उर्फ छोटे ने पत्नी के साथ गई युवती की मदद से दुष्कर्म किया। किसी तरह उसकी पत्नी में चीख पुकार मचाई तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।

उसकी चीख सुनकर आस-पास खेतों मेें काम कर रहे लोग बचाने पहुंचे। घटना स्थल से आरोपी का अंगोछा व मोबाइल बरामद किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। पीड़िता महिला को डाक्टरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें