अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
बनारसीदास मोहल्ले में एक व्यक्ति ने नाली तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत मोहल्ले की एक शिक्षिका ने नगर पालिका से की। शिकायत से गुस्साए कब्जेदार ने शिक्षिका को घर में घुसकर पीट दिया। पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नही की ।
मिहौली में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात किरन पत्नी अनुपम गौतम बनारसीदास मोहल्ले में रहती है। शिक्षिका ने बताया कि उसके मोहल्ले के एक दबंग ने उसके पड़ोस में नाली तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। इस कारण नाली का पानी उसके घर के बाहर ही भरने लगा। इसकी शिकायत उसने नगर पालिका में की। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मगर कब्जा करने वाले को किसी तरह शिकायत का पता चल गया। इससे खुन्नस खाए वह लोग बुधवार की रात करीब 9 बजे उसके घर घुस आए और गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की।
जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उन लोगों ने जातिसूचक गालियां देकर कहा कि उनकी सरकार है। वो लोग उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। पीड़िता के पति अनुपम ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है। पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी शिकायत भेजकर कार्रवाई की है।