फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक व डाकघर में चोरी का प्रयास

Wed, 17 Aug 2016 11:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दोघट कस्बे में चार घरों में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामगढ़ स्थित पूर्वांचल बैंक हरचंदपुर एवं डाकघर में चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। इस बीच परिसर में रहने वाले प्राथमिक शिक्षक से रुपये छीन लिए। सोमवार को रामगढ़ स्थित एक एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने के प्रयास की घटना के बाद बैंक में चोरी के प्रयास की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


श्री सुंदर इंटर कालेज छात्रावास परिसर में पूर्वांचल बैंक शाखा हरचंदपुर एवं डाकघर हरचंदपुर है। मंगलवार रात चोरों ने बैंक और डाकघर के पीछे बनी दीवाल में सेंधमारी का प्रयास किया। इस बीच छात्रावास परिसर में रहने वाले प्राथमिक स्कूल सरायपुख्ता के सहायक अध्यापक शहजाद अली आहट सुनकर जाग गए। जैसे ही वे बाहर आए चोरों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके 2700रुपये ले लिए। साथ ही मोबाइल की सिम एवं बैट्री निकाल ली। चोरों ने धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। सेंधमारी के बाद अंदर घुसे चोरों को बैंक एवं डाकघर में कुछ भी नहीं मिला। बैंक मैनेजर सुरेश चंद्र दुबे एवं डाकघर बाबू सुभाष ने आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें