फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से मौत की बात सामने आने पर भड़का गुस्सा

Wed, 17 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहिबागंज गांव निवासी दीपक के मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि किए जाने पर मामला और उलझ गया है। मृतक के पिता ने पीएम रिपोर्ट को गलत करार देते हुए गांव की ही एक लड़की, उसके पिता व उसकी मां सहित सात लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं शव के दुबारा पीएम कराने की मांग भी की गई है। लोगों के समझाने पर परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।

क्षेत्र के सहिबागंज निवासी दीपक पुत्र अखिलेश के मौत का मामला पीएम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को और उलझ गया। रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आने से पूरा गांव नाराज हो गया और दोबारा पीएम कराने की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि हत्यारों के मिलीभगत से पीएम रिपोर्ट बदल दी गई है। जिससे डूबने से मौत की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


लोगों के समझाने-बुझाने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक दीपक के पिता अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव की ही एक लड़की 14 अगस्त को उनके बेटे को बुलाकर ले गई। इसके बाद उसके पिता, मां सहित सात लोगों ने दीपक के सिर पर सरिया से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर तेजाब डालकर जला दिया गया।

मामले को छुपाने के लिए शव को राप्ती नदी में ले जाकर फेंक दिया। ताकि लाश कहीं बहकर चली जाए और पता न लग सके। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें