फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आया बालक कुएं में गिरा, मौत

Tue, 23 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
रविवार शाम आई तेज आंधी में बहादुरपुर गांव में बाहर खेल रहा एक बालक कुएं में गिर गया और उसके ऊपर एक बकरा भी गिरा। लोगों ने देर रात कुएं में बकरा गिरा देखा तो उसे रस्सी डाली। बकरे के साथ बच्चे का शव भी फंस गया। यह देख घर में कोहराम मच गया।  अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपरापुरा, भीखेपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी प्रीती मायके गांव बहादुरपुर आई थी। रविवार देर शाम प्रीती का पांच साल का बेटा अंश गांव के बाहर बने राजकुमार के कुएं के पास खेल रहा था।
विज्ञापन


आंधी आने पर वह भागा और कुंआ न देख पाने के कारण वह उसी में गिर गया। उसके ऊपर एक बकरा भी गिर गया। आंधी के बाद बालक के नाना सिपाहीलाल ने नाती की तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। काफी देर बाद ग्रामीणों ने देखा कि कुएं में एक बकरा पड़ा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने रस्सा डाला तो उसमें बालक का शव भी फंस गया तब ग्रामीणों ने दौड़कर परिजनों को बताया। इस पर घर में कोहराम मच गया। बच्चे शव देखकर मां दहाडे़ मारकर रोने लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें