फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के बंद घर से नगदी व जेवर चुराए

Sun, 20 Nov 2016 10:29 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
खाली अलमारी दिखाती गृहस्वामिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर में चोरों ने फौजी के बंद घर में धावा बोल दिया। चोर नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम के अधिकारियों ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन


मोहल्ला गायत्री नगर निवासी फौजी राजीव कुमार पुत्र कालका पुष्कर ने बताया कि वह शुक्रवार को पत्नी व बच्चे के साथ संदलपुर कानपुर देहात क्षेत्र के हिसाबा में ससुराल गए थे। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार को घर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दे गए थे। रविवार को सुबह लगभग 7:30 बजे वापस आए तो बाहर के गेट पर लगा ताला गायब था। घर के अंदर  सामान बिखरा हुआ था।  तिजोरी खुली पड़ी थी। इसमें रखा सामान गायब था। फौज से खुद का सामान रखने के लिए मिले बक्सों के भी ताले टूटे थे। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।  गृहस्वामिनी शिमला देवी ने बताया कि पचास हजार रुपये अलमारी में रखे थे। चोर इस नगदी के अलावा सोने की तीन अंगूठियां, ब्रजबाला दो सेट, सोने की दो तोला की चेन, मंगलसूत्र सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। राजीव कुमार ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें