फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का माल चोरी

Tue, 19 Dec 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
टूटा शटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव में बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह दुकानदार ने दुकान पर शटर टूटा पाया तो सन्न रह गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करमपुर गांव निवासी आशुतोष तिवारी की ओवर ब्रिज के नीचे स्थित सांई फोटो स्टूडियो एंड मोबाइल कम्यूनिकेशन की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर दो वीडीओ कैमरा, दो कैमरे, हार्ड डिस्क, एक लैपटाप, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर व 3800 नगदी समेत लगभग तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।

 वहीं, गांव निवासी पप्पन शर्मा की परचून की दुकान का शटर तोड़कर दो हजार नगद व लगभग एक लाख रुपये का सामान चोर पार कर ले गए। चोरों ने आसपास की अन्य दुकानों पर भी हाथ साफ करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सुबह दुकानदार जब अपनी-अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार पप्पन ने बताया कि जनवरी 2017 में भी उसकी दुकान में चोरी हुई थी। आशुतोष ने बताया कि पास में उसके भाई श्रीप्रकाश की भी जनरल स्टोर की दुकान है। चोरों ने उसका शटर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली दिनेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें