फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 27 May 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों को समझाते सीओ सिटी भास्कर वर्मा व एसडीएम राजेंद्र कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में चाची के साथ दवाई लेकर गांव जा रहे युवक को ग्राम चिरुहूली के सामने अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठी महिला गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पकड़े गए ट्रक को रुपये लेकर भगा देने का आरोप लगाया और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाली प्रभारी के समझाने पर मान गए। आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे ग्राम जुहीखा निवासी कुलदीप (28) पुत्र मुकुट सिंह अपनी चाची को जिला अस्पताल से दिखाकर दवाई लेकर बाइक से गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक ग्राम चिरुहूली के सामने पहुंची थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर चोट लगने से कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी चाची गंभीर रुप से घायल हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची चीता मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को सूचना पर पहुंचे चीता मोबाइल सिपाहियों के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


जिस पर चीता मोबाइल सिपाहियों ने उससे रुपये लेकर भगा दिया। जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी भास्कर वर्मा, एसडीएम राजेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके चलते जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि कुलदीप अहमदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अभी चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जहां हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें