फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, माता-पिता घायल

Tue, 05 Jun 2018 12:10 AM IST
auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। माता-पिता को बाइक पर बैठाकर बाजार ले जा रहे युवक को वैन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता को सैफई ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार तीनों लोगों में कोई भी  हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह तीनों के सिर पर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवराव निवासी सुशील कुमार (26) पिता विश्राम सिंह (45) व माता इंद्रवती (40) के साथ बाइक से बिधूना आ रहा था। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर मारुति वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्राम सिंह और इंद्रवती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस से दोनों को बिधूना सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, सीएचसी से विश्राम सिंह को सैफई रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें