फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से झगड़ने के बाद बहू ने खुद को लगाई आग

Fri, 14 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
dowry
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरपुर में एक बहू ने सास से झगडे़ के बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। परिजनों ने दौड़कर आग बुझाई। झुलसी महिला को ससुरालीजनों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल महिला ने पुलिस को सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ प्रताड़ित किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देवरपुर निवासी पीड़ित पूनम (24) पत्नी मुलायम सिंह की अपनी सास से गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। इस बीच जेठ व जेठानी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सास व बहू में जमकर वाद-विवाद हुआ। बाद में गुस्साई पूनम ने कमरे में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग लगते देख ससुरालीजनों ने दौड़कर आग बुझाई। इसके लिए बाद ससुरालीजनों ने पूनम को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। ससुरालीजनों ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। उसके एक साल का एक बच्चा भी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें