फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपी की पिटाई से मौत

Sat, 11 Jun 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में गुुरुवार शाम मारपीट में घायल गोली मारने के आरोपी की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी युवक ने प्रधान के भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस पर ग्रामीणों ने उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया था। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जबकि घायल प्रधान के भाई की तरफ से अभी कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन


नंदपुर गांव में गुरुवार शाम प्रधान बदन सिंह के भाई बलवीर सिंह पुत्र श्रीराम को जमीन के विवाद में रामऔतार (25) निवासी किशन की मडै़या ने गोली मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने गोली मारने के आरोपी को घेरकर मरणासन्न कर दिया। उपचार के दौरान रामऔतार की गुरुवार रात सैंफई अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मृतका की पत्नी ज्ञानवती ने कोतवाली पुलिस को पति की हत्या करने के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

पुलिस ने तहरीर में नामजद प्रधान नंदपुर बदन सिंह पुत्र श्रीराम, मुरारी पुत्र शिवराम, संजू पुत्र बदन सिंह, यदुवीर पुत्र बदन सिंह निवासीगण नंदपुर के अलावा रिंकू पुत्र प्रताप सिंह व दीनू पुत्र ज्ञान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसएसआई विष्णु गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि गोली लगने से घायल प्रधान के भाई की तरफ से अभी कोई तहरीर नही दी गई है।  
विज्ञापन


घायल बलवीर की हालत गंभीर
गोलीकांड में शुक्रवार शाम घायल प्रधान के भाई बलवीर सिंह की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गोलीकांड से घायल हुए प्रधान के भाई के शरीर से बहुत खून बह गया। जब वह अस्पताल पहुंचे। उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

ग्रामीणों में था मृतक का खौफ
औरैया। नंदपुर गांव के ग्रामीणों में पिटाई में घायल हुए रामऔतार की उपचार के दौरान हुई मौत पर कोई गम नहीं दिखाई दिया। बल्कि दबी जुबान में ग्रामीणों का कहना था कि रामऔतार का पूरे गांव में खौफ था। मृतक रामऔतार के एक भाई की पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें