औरैया। पति से हुई अनबन से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम द्वारिकापुर निवासी सुमन (38) पत्नी सर्वेश कुमार ने शनिवार की सुबह लगभग सात बजे कमरे में लगे पंखे से साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय ससुर नंदराम व पति सुबह दूध बांटने के लिए गांव में गया था। जब वापस लौटा तो पत्नी का शव पंखे से लटके देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस नर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के चाचा रामकेश निवासी टीहर थाना रमपुरा जालौन ने पुलिस को बताया कि भतीजी सुमन की शादी 12 साल सर्वेश से हुई थी। रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मायके वालों की ओर से किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है।
-परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो