फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने छापा मारकर नहर में खनन कर रहे दो ट्रेक्टर किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खनन अधिकारी ने पुलिस बल के साथ ग्राम राहतपुर में स्थित नहर में बिना अनुमति के खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को हिरासत में लेकर सीज करने की कार्रवाई की। इससे पहले भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर खनन अधिकारी ने जलोखर में पकड़े गए एक ट्रैक्टर को सीज करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन



सोमवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राहतपुर गांव स्थित नहर में अवैध खनन किए जाने की जानकारी मिलते ही खनन अधिकारी मनोज कुमार को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी को नहर में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर व कुछ लोग दिखे।

पुलिस देख लोग मौके से भाग गए। खनन अधिकारी ने मौके पर मिले दो ट्रैक्टरों को सदर कोतवाली पहुंचवाया। साथ ही उन्हें सीज करने की कार्रवाई की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हडटकंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें