फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल समेत लापता ट्रक का सुराग नहीं, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। लापता ट्रक का सुराग न मिलने से गुस्साए गल्ला व्यापारियों ने मंडी गेट पर ताला डालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि पांच दिन के भीतर गेहूं से लदे ट्रक का पता नहीं लगा तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हंगामे के कारण मंडी में खरीद फरोख्त भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


बता दें कि 14 नवंबर को नगर के गल्ला मंडी स्थित बाला जी ट्रेडर्स से एक ट्रक गेहूं लादकर औरंगाबाद महाराष्ट्र के लिए निकला था और रास्ते के गायब हो गया था। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर चालक व क्लीनर खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक ट्रक का कुछ पता नहीं चला है।

सोमवार को व्यापारी धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, जय नारायण, शाहिद बेग, अवधेश शुक्ला, अतुल गुप्ता, सतेंद्र सिंह, आदि ने गल्ला मंडी पर ताला डालते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और काम काज भी प्रभावित कर दिया। कहा कि कदौरा पुलिस ट्रक मालिक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है जब कि व्यापारी ने पहले तहरीर दी थी उस पर आज तक मामला दर्ज नही किया था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस मामला दर्ज करने के बाद खोजबीन भी नहीं कर रही है, अगर पांच दिन में पुलिस ने खुलासा नहीं किया तो व्यापारी चक्का जाम कर देंगे। व्यापारियों ने अपने खरीद केंद्र में खरीद नहीं की। इसके बाद आफिस एवं मंडी गेट पर भी ताला डाल दिया। मामले की शिकायत व्यापारियों ने सांसद और एसपी से भी की है। हंगामे के कारण मंडी में खरीद फरोख्त न होने से किसानों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें