फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट व पेंट्स की दुकान से डेढ़ लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र से कुछ मीटर की दूरी पर बिस्कुट और पेंट्स की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। यह करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुरादगंज कस्बा स्थित वैष्णो ट्रेडर्स के नाम से बिस्कुट और पेंट्स की दुकान है। दुकान मालिक कस्बा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के पीछे खेतों की तरफ सेंध लगा दी। सेंध से यह अंदर दाखिल हुए। यह करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह ओमप्रकाश के पिता राधेश्याम दुकान खोलने पहुंचे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी।

मुरादगंज चौकी पुलिस ने बिस्कुट के खाली गत्ते खेत से बरामद किए। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर वह मौकेे पर गए थे। दुकान में सेंध लगाकर चोरी की गई है। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्कुट व रंग की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें