फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से चोरों ने नगदी समेत 70 हजार का किया माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। रविवार की रात अछल्दा रोड पर दुर्गा मंदिर के निकट चोरों ने परचून की दुकान के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नगदी समेत 80 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन



अछल्दा रोड पर दुर्गा मंदिर के पास ओमकार पुत्र ओमशरण की परचून की दुकान है। रविवार की शाम ओमकार दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर के ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी। दुकान मालिक के मुताबिक गोलक में रखे बिक्री के 30 हजार रुपये व लगभग 50 हजार रुपये कीमत का रिफाइंड, मेवा, साबुन आदि सामान गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने 80 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी किया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


नगर में अक्तूबर माह में चोरी की आठ वारदातें हो चुकी हैं। एक भी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा ने बताया कि कस्बे में गश्त के लिए कई टीमें लगा दी गईं। घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परचून की दुकान से नगदी समेत 80 हजार का सामान पार
- नगर में बढ़ रहीं चोरी की वारदातों में लोगों में हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें