फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मांगा 10 लाख दहेज, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन। शादी से पहले ही दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में पुलिस ने लड़के पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने गोद भराई में दिए गए रुपये और जेवर भी लौटाने की मांग की है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह विनोद कुमार निवासी मोहल्ला गांधी नगर उरई से तय किया था। 11 जून 18 को एक उत्सव गृह में गोद भराई थी, जिसमें उन्होंने लड़के वालों को दो लाख 63 हजार रुपये नगद दिए एवं समारोह में उनका एक लाख 80 हजार रुपये अन्य कार्यों में खर्च हो गए। विवाह की तारीख पांच दिसंबर 2018 तय हो गई थी। इसके बाद घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने शादी के लिए गेस्ट हाउस, हलवाई आदि को एडवांस देकर बुकिंग कर ली थी। पिता ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को सायं करीब छह बजे लड़के के पिता हरभजन वर्मा का फोन आया कि उन्हें विवाह के संबंध में बात करनी है। तय समय पर हरभजन, विनोद के साथ परिजन दौलत व रूबी आ गए। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि उनका लड़का नौकरी करता है। इसलिए यदि उसे अपनी लड़की की शादी करनी है तो दहेज में 10 लाख रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने बताया कि उनकी हैसियत इतनी नहीं है कि वह 10 लाख रुपये जुटा सकें तो लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद जब उसने गोद भराई का खर्च एवं उपहार में दिए रुपये वापिस मांगे तो वे लोग न केवल उसके साथ गाली गलौज करने लगे बल्कि धमकी भी दी है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर लड़के समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दहेज लोभियों को किसी भी प्रकार बख्शा नहीं जाएगा। वहीं लड़की ने भी दहेज लोभियों के घर की बहू बनने से साफ इंकार किया है।

-जून में हुई थी गोद भराई, दिसंबर में आनी थी बारात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें