फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लीटर कच्ची शराब बरामद, 11 पकड़े

Fri, 07 Sep 2018 12:11 AM IST
90 लीटर कच्ची शराब बरामद, 11 पकड़े
विज्ञापन
घर के अंदर छापामार कर कच्ची शराब व लहन तलाशती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के पछैंया बस्ती में छापा मारकर कई घरों से 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से चार क्विंटल लहन मिला जिसे पुलिस ने नष्ट करा दिया। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 गुरुवार को सुबह लगभग 5:30 बजे एसडीएम सदर अमित राठौर, सीओ सिटी श्यौदान सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी, महिला थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल के साथ पछैंया बस्ती में छापा मारा। सुबह-सुबह पुलिस को देख बस्ती में हड़कंप मच गया। घरों में सो रहे लोग हड़बड़ाकर बाहर भागे। तलाशी के दौरान पुलिस ने कई मकानों में भट्ठियों पर तैयार हो रही शराब बरामद की। घरों में जमीन के नीचे दबे कच्ची शराब से भरे दर्जनों डिब्बों को नष्ट किया। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि 90 लीटर कच्ची शराब व बर्तन, भट्ठी के अलावा चार क्विंटल लहन नष्ट किया गया। पकड़े गए 11 लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें