फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात के दौरान तिलक समारोह में वर-वधु पक्ष के बीच चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बे के कृष्णा उत्सव गार्डन में मंगलवार की रात बारात में विवाद हो गया। वर और वधू पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इससे दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस गेस्ट हाउस पहुंच गई। मौके से दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मंगलवार को कृष्णा उत्सव गार्डन में लुधपुरा निवासी प्रताप सिंह की नातिन की बारात नोएडा से आई थी। बारात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने तिलक के दौरान हुए विवाद की चर्चा छेड़ दी। बताते हैं कि ये लोग कहने लगे कि तिलक चढ़ाने के दौरान बहुत झगड़ा कर रहे थे, अब देखते हैं। इस बात पर वर पक्ष के लोग भी भड़क गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट में वर के भाई रंजीत सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी सेक्टर 63 नोएडा चोटपुर कालोनी थाना फेस तीन जिला गौतम बुद्धनगर व अमर सिंह पुत्र गनपति सिंह निवासी खेड़ा कालोनी थाना खेड़ा जिला गाजियाबाद के अलावा वधू पक्ष के मुकेश कुमार पुत्र रामकिशन, हरिश्चंद्र निवासी लुधपुरा थाना बिधूना, प्रताप सिंह पुत्र श्रीकृष्ण रेल बाजार जिला कानपुर आदि लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया और फिर शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है। उधर, वर और वधू पक्ष की सहमति से शादी की रस्में भी संपन्न हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नोएडा से आई थी बारात, लड़की पक्ष के उकसाने पर हुआ झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें