फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ग्राम बैलीपुर में महिला समाख्या की टीम ने पहुंचकर एक नाबालिग लड़की की शादी होने से रुकवाई। साथ ही परिजनों को नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश करने पर पुलिस में मामला दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



बुधवार को ग्राम बैलीपुर पहुंची महिला समाख्या की टीम ने ग्रामीणों के संग बैठक की। जिसमें ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्या के बारे में जानकारी हासिल की गई। तभी बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने गांव में ही एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराए जाने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही महिला समाख्या की टीम ग्राम बैलीपुर स्थित नाबालिग के घर पहुंची। जहां शादी समारोह की तैयारियां चल रहीं थीं।

इस पर जब टीम ने लड़की की मां से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री की शादी फरवरी माह में है। इसी को लेकर घर में तैयारियां की जा रहीं हैं। टीम ने लड़की की उम्र की जानकारी की तो पता चला कि शिकायत सही है। जिस पर उन्होंने लड़की के परिजनों को तत्काल शादी रोकने की बात कही। कहा कि यदि बात नहीं मानोगे तो सभी को जेल जाना पडे़गा। जेल जाने की चेतावनी सुनकर लड़की पक्ष के लोगों ने तत्काल शादी रोकने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-बैठक में जानकारी मिलने पर टीम ने उठाया सराहनीय कदम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें